फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   congress deamaded for terminatation of manipur government

Kushinagar News: मणिपुर सरकार बर्खास्त करने की मांग

Tue, 25 Jul 2023 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Jul 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
congress deamaded for terminatation of manipur government
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार की देर रात कैंडल मार्च निकाला। इसमें कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में करीब दो माह से जारी जातीय हिंसा पर रोक लगाने और मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मणिपुर राज्य बीते दो माह से जातीय हिंसा की चपेट में है। महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। अब तक सौ से अधिक लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। साठ हजार से अधिक लोग विभिन्न शिविरों में निर्वासित जीवन जी रहे हैं। पूरे राज्य में जंगलराज व अराजकता फैल गई है।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रपति से मिजोरम सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने और मणिपुर के लोगों को न्याय दिलाए जाने की मांग की। इसके बाद कस्बे के जानकी नगर, स्वर्ण नगर, जवाहर नगर, तुलसी नगर, माल गोदाम चौक, मेन रोड, पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, गांधी नगर, पटेल नगर, आजाद नगर तक कैंडल जलाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अमरनाथ गुप्ता, अमित कुमार बंटी, पप्पू जायसवाल, सुमित रौनियार, रंजीत गुप्ता, सचिन वर्मा, रमेश रौनियार, संदीप कुमार, लालजी खरवार, शाहिद शेख, संजय निषाद, शाहिद अबरार हनी, विकास कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed