फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Condition of Teenage Rape Victim Deteriorates; Accused Absconding

Kushinagar News: दुष्कर्म की शिकार किशोरी की हालत बिगड़ी, आरोपी फरार

Thu, 28 May 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Condition of Teenage Rape Victim Deteriorates; Accused Absconding
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर चाकू दिखाकर छेड़खानी नहीं बल्कि दुष्कर्म किया गया था। पहले लोकलाज के कारण परिजनों ने छेड़खानी की तहरीर दी थी, लेकिन किशोरी की तबीयत बिगड़ने और चिकित्सकीय जांच के बाद पुलिस दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की तैयारी में है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 24 मई की रात करीब 11 बजे दो बच्चों का पिता सोनू साहनी चाकू लेकर घर में घुस गया। किशोरी अपने दो छोटे भाइयों के साथ सो रही थी। पीड़िता की मां की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि पिता परदेश में रहते हैं। घर की देखभाल करने वाली बुजुर्ग दादी आंख के इलाज के लिए नेपाल गई थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि किशोरी को सोनू जबरन गैलरी में ले गया, उसका मुंह बांध कर दुष्कर्म किया। बच्चों और किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों का आता देख आरोपी जान से मारने और भाइयों की हत्या की धमकी देते हुए भाग गया। बुधवार को रक्तस्राव होने पर परिजन उसे तुर्कहा सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहा है, जिससे परिवार भयभीत है। लोकलाज और डर के कारण पहले केवल दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ की तहरीर दी गई थी। हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि आरोपी सोनू साहनी के खिलाफ मिले तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ का प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed