आधे उम्मीदवारों ने नहीं कराई रजिस्टर की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चुनाव लड़ रहे 92 में से 45 उम्मीदवारों ने बुधवार को अपने व्यय रजिस्टरों की जांच नहीं कराई। देर शाम वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सभी आरओ को जांच न कराने वाले उम्मीदवारों के विरुद्घ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। व्यय प्रेक्षकों ने अब औचक निरीक्षण की बात कही है।
बुधवार को व्यय प्रेक्षक सिडलिंगप्पा हेली और प्राणेश गुप्ता ने उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में व्यय रजिस्टरों की जांच की। देर शाम वरिष्ठ कोषाधिकारी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुशीनगर सीट के 10 में से दो, तमकुहीराज के 15 में से पांच, हाटा के 12 में से पांच, रामकोला के 11 में से पांच, पडरौना के 14 में से 11, खड्डा के 15 में से सात और फाजिलनगर के 15 में से 10 उम्मीदवारों की तरफ से या तो व्यय रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया या फिर अभिलेख अपूर्ण पाए गए।
व्यय प्रेक्षक सिडलिंगप्पा हेली ने बताया कि बृहस्पतिवार के बाद वे कभी भी किसी विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यरत उड़न दस्ते और अन्य टीमों के कार्यों पर भी असंतोष जताते हुए प्रत्येक कार्यदिवस की सूचना उपलब्ध कराने को कहा है। प्रेक्षक ने बताया कि पांच विधानसभा क्षेत्रों पडरौना, रामकोला, हाटा, फाजिलनगर और तमकुहीराज के प्रत्याशियों के साथ 27 फरवरी और दो मार्च को भी बैठक की जाएगी।