{"_id":"6aeb92720c82d47d73076e18","slug":"body-of-an-unidentified-person-found-by-the-roadside-identity-not-established-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-171709-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
कई दिनों से बाजारों में घूमता दिखाई दे रहा था मृतक, पुलिस पहचान कराने में जुटी
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर पकड़ी मदरहा गांव के पास बुधवार को सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मथौली पुलिस चौकी प्रभारी अंकित कुमार सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता था। वह कई दिनों से क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और सड़कों के किनारे घूमता दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह सड़क किनारे ही सोया करता था। बुधवार को वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अर्धनग्न अवस्था में था। उसके कपड़ों के अलावा कोई अन्य सामान नहीं मिला।
पुलिस ने आसपास के गांवों में शव की तस्वीर दिखाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
कप्तानगंज थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है।