{"_id":"6750043a371cd7426d08beac","slug":"condemnation-of-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-127536-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की निंदा
Wed, 04 Dec 2024 12:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:56 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना ब्लॉक के जंगल नाहर छपरा, जंगल कुरमौल, बिंदवलिया व जंगल बेलवा में भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने बैठक कर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की निंदा की। भाजपा नेता पांच दिसंबर को कलक्ट्रेट पर पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि बांग्लादेश में हिंदू परिवारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पूरे भारत के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इस दौरान मनोज गौंड, कैलाश मुसहर, सुदामा, नगीना, रामविलास, सरवन, फेंकू, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं
पकड़ियार बाजार। सौरहा खुर्द गांव के चरिघरवा शिव सह कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में मंडल समिति का गठन और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक हुई। बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार को अक्षम्य बताते हुए विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।
आरएसएस के संघ कार्यवाह पवन भाई ने कहा कि बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पांच दिसंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारी बांटी। भाजपा जिला मंत्री बाबू नंदन सिंह ने मंडल समिति चुनाव पर चर्चा की। बताया कि 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चयन होना है। सक्रिय और कर्मठता के आधार पर चयन होगा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि गोविंद रौनियार ने की।
विज्ञापन
इस दौरान सर्वजित गुप्ता, आनंद दूबे, विजेंद्र तिवारी, अनिल सिंह, रोहन गुप्ता, फतेहबहादुर दूबे, कमलेश पटेल, कृष्ण मुरारी पांडेय, शम्भू चौहान, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।