{"_id":"616f0f90a80a3c4a7461bc25","slug":"conclave-kushinagar-news-gkp4134860136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन व संस्कृति विभाग ने संभाली कॉन्क्लेव की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन व संस्कृति विभाग ने संभाली कॉन्क्लेव की जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन व संस्कृति विभाग ने संभाली कॉन्क्लेव की जिम्मेदारी
सात समितियां गठित, 20, 21 व 22 को महापरिनिर्वाण मंदिर में होना है बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लोकार्पण के बाद पीएम कुशीनगर स्थित मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर जाएंगे। यहां विशेष-पूजा अर्चना के बाद पर्यटन व संस्कृति विभाग की तरफ से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव-2021 में भी भाग लेंगे। विभाग के अफसराें ने इसकी जिम्मेदारी संभाल ली है। कार्यक्रम के लिए सात समितियां बनाई गईं हैं। पहले दिन श्रीलंका के 130 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल वायुयान से पहुंचेगा। इसके साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे बौद्ध भिक्षु भी पहुंचेंगे।
कान्क्लेव के सफल आयोजन व क्रियान्वयन के लिए पर्यटन विभाग और प्रदेश सरकार ने सात समितियां गठित कर जिम्मेदारियां अफसरों को सौंप दी हैं। यातायात, आवास एवं भोजन व्यवस्था समिति में प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के विशेष सचिव शिवपाल सिंह के अलावा उप श्रमायुक्त, कुशीनगर, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के निदेशक राकेश सिंह, आरएम गोरखपुर, पर्यटन सूचना अधिकारी प्रान रंजन, डीएसओ कुशीनगर, पथकि निवास प्रबंधक राजेश मणि त्रिपाठी हैं। रजिस्ट्रेशन, स्वागत एवं समन्वय समिति में विशेष सचिव संस्कृति आनंद कुमार, डीडीओ आरएस गौतम, डीपीआरओ अभय कुमार यादव, सहायक निदेशक संस्कृति अमित अग्निहोत्री, संग्रहालयाध्यक्ष अमित द्विवेदी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति प्रभारी संयुक्त निदेशक संस्कृति निदेशालय प्रभाकर जौहरी, सचिव राष्ट्रीय कथक संस्थान सरिता श्रीवास्तव, सहायक निदेशक संस्कृति निदेशालय रीनूरंग भारती शामिल हैं। मंच, टेंट, ब्रांडिंग, लाइट एवं साउंड व्यवस्था समिति में विशेष सचिव पर्यटन मनोज कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक पर्यटन निदेशालय अविनाश चंद्र मिश्र, उपनिदेशक संग्रहालय गोरखपुर मनोज कुमार गौतम, सचिव उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी तरुण राज, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी पारिजात पांडेय, संघदान समिति में निदेशक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ राकेश सिंह, उप निदेशक पर्यटन निदेशालय बीरेश कुमार, क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी डॉ. कल्याण सिंह हैं। प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समन्वय समिति में विशेष सचिव व निदेशक संस्कृति शिशिर के अलावा तीन अन्य अधिकारी शामिल हैं। संगोष्ठी, कार्यक्रम संचालन व स्मारिका प्रकाशन समिति में उपनिदेशक पर्यटन प्रीती श्रीवास्तव, बुद्ध पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल, प्रोफेसर दीपक त्यागी, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान लखनऊ के प्रोफेसर प्रफुल्ल गडपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रचार-प्रसार के नोडल अधिकारी बने पर्यटन सूचना अधिकारी
कुशीनगर में आयोजित तीन दिवसीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव के प्रचार-प्रसार के लिए पर्यटन सूचना अधिकारी राजेश कुमार भारती को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके सहयोग में पर्यटन सूचना अधिकारी अयोध्या सुचित्त कुमार चौधरी, अलख प्रसाद, अश्विनी कुमार यादव, प्रधान सहायक पीयूष कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक संजय सिंह चौहान, कनिष्ठ सहायक शिखर वर्मा, अनुसेवक पंकज अवस्थी, संतोष कुमार, मनीष, करन आदि शामिल हैं।