फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complete UDISE and APAAR ID work: BEO

यूडायस व अपार आईडी का कार्य पूरा करें: बीईओ

Sat, 11 Jul 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Complete UDISE and APAAR ID work: BEO
खड्डा। बीआरसी बंजारी पट्टी में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधकों की बैठक हुई। यूडायस पोर्टल एवं अपार आईडी से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बीईओ ने कहा कि सभी विद्यालय यूडायस एवं अपार आईडी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में कार्य पूरा न करने या लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।बैठक में अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) संजय कुमार एवं राजेश सिंह चौहान ने अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया, उसकी उपयोगिता तथा उससे जुड़े आवश्यक बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यालयों में इको क्लब गठन, (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों तथा ''एक पेड़ मां के नाम 3.0'' अभियान के सफल संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।तकनीकी सहायक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर माधव गोविंद राव ने स्मार्ट पैनल के माध्यम से अपार आईडी जनरेट करने की पूरी प्रक्रिया का चरणबद्ध लाइव प्रदर्शन कर प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed