{"_id":"6931f00321cf6b90d60717eb","slug":"complete-sir-tasks-within-the-deadline-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-150132-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: समयसीमा के भीतर पूरा करें एसआईआर के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: समयसीमा के भीतर पूरा करें एसआईआर के कार्य
Fri, 05 Dec 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के बालवाड़ी और भलुई मदारीपट्टी कंपोजिट विद्यालय में बृहस्पतिवार को कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बीएलओ, बीएलए और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर फॉर्म भरने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद एसआईआर प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा कराना आवश्यक है। फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों, अनुपस्थित, स्थानांतरित और दिवंगत मतदाताओं से संबंधित सूचनाओं की पुष्टि न हो पाने जैसी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में दोबारा पड़ताल कर सटीक जानकारी उपलब्ध कराने और एसआईआर फॉर्म शीघ्र भरवाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी मतदाता का नाम छूटने न पाए। एसडीएम ने बीएलओ को डेटा फीडिंग का कार्य प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान बैठक में ईओ अंकिता शुक्ला, बीईओ अशोक यादव, सपा नेता राजेश प्रताप राव आदि मौजूद रहे।