फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complete projects under construction in time

निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करें

Sat, 20 Feb 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Complete projects under construction in time
निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करें
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में निर्माण कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। कलेक्ट्रेट सभागर में शुक्रवार को निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें एक करोड़ से अधिक लागत वाले 20 निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। डीएम ने एक-एक परियोजना की जानकारी लेते हुए कार्यदायी संस्था को निर्धारित तिथि के भीतर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि परियोजनाओं को हर हाल में निर्धारित समय के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करना है। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राजकीय इंटर कालेज कुंडवा दिलीप नगर की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था कोच लगातार कार्य पर नजर बनाए रखने और संबंधित विभाग को निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए। फाजिलनगर में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम के कार्यों में मिल रही शिकायतों के संबंध में डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। राजकीय इंटर कॉलेज खड्डा के निर्माण कार्यों में देरी पर संबंधित ठेकेदार को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसी प्रकार कसया, हाटा और कप्तानगंज में अग्निशमन केंद्र के निर्माण कार्यों में अपेक्षाकृत प्रगति न होने पर नाराजगी जताते हुए निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य, राजकीय महाविद्यालय सुकरौली, पथिक निवास के सुंदरीकरण, जिला प्रशिक्षण संस्थान, पीएचसी व सीएचसी के निर्माण कार्य, कायाकल्प योजनांतर्गत कराये जा रहे कार्यों, आंगनबाड़ी भवन निर्माण आदि कार्यों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग, सीएमओ डॉ. नरेंद्र गुप्ता, सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय, डीपीआरओ राघवेंद्र दिवेदी, डीएसटीओ डॉ. मोहम्मद नासेह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed