फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complete flood protection works with quality.

Kushinagar News: गुणवत्ता के साथ बाढ़ बचाव के कार्य पूरे करें

Wed, 29 Jul 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Complete flood protection works with quality.
तमकुहीरोड। बाढ़ खंड गोरखपुर के एसई जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार को बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ एपी व नरवाजोत बांध का निरीक्षण किया। बाढ़ बचाव से संबंधित पूरी हो चुकी एक परियोजना का हाल जाना और दो अन्य परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मातहतों को गुणवत्ता के साथ कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गंडक नदी के तटवर्ती इलाके में बाढ़ बचाव के लिए करोड़ों रुपये की लागत से काम कराए जा रहे हैं। इसमें नरवाजोत बांध पर 11 करोड़ 66 लाख 12 हजार से किमी 0.525 से किमी 0.825 व किमी 0.825 से किमी 1.000 के बीच रिवेटमेंट पुनर्स्थापना और तीन पंक्तियों में परक्यूपाइन निर्माण पूरा कराया जा चुका है।
विज्ञापन

एपी बांध पर 11 करोड़ 32 लाख 13 हजार रुपये से किमी 1.700 पर स्थित स्पर के नोज भाग, ट्रांजिट एप्रन, किमी 1.950 से किमी 2.100 के बीच रिवेटमेंट पुनर्स्थापना और किमी 0.000 से 0.100 के बीच परक्यूपाइन निर्माण का कार्य अंतिम दौर में है। यहां सिर्फ स्लोप और ठोकर पिचिंग का कार्य बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपी बांध के जवही दयाल में किमी 3.500 से किमी 4.000 के बीच नौ करोड़ 72 लाख 12 हजार रुपये से रिवेटमेंट परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। एसई ने कार्यदायी संस्था व अभियंताओं को दोनों परियोजनाओं का कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

संभावित खतरों को देखते हुए उन्होंने सभी तटबंधों पर विशेष सतर्कता व चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एक्सईएन महेश कुमार सिंह, एसडीओ दीप रतन सिंह, जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील यादव, जेई अमर श्रीवास्तव, जेई रामचंद्र प्रसाद, जेई अभिजित सिंह, जेई अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed