{"_id":"68eeb4321c4d3bd8df066b06","slug":"complaints-received-from-gram-panchayats-will-be-investigated-committee-formed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147193-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ग्राम पंचायतों से मिली शिकायतों की होगी जांच, समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ग्राम पंचायतों से मिली शिकायतों की होगी जांच, समिति गठित
Wed, 15 Oct 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। ग्राम पंचायतों की शिकायतों की प्रारंभिक जांच के लिए डीएम ने जांच समितियों का गठन किया है। उन्होंने शिकायतों का बिंदुवार जांच कर रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा बुजुर्ग गांव में कराए गए विकास समेत अन्य कार्यों की जांच के लिए जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, अवर अभियंता, ग्राम्य विकास विभाग, नेबुआ नौरंगिया को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इसी तरह खड्डा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बांगर में विकास कार्यों की मिली अनियमितता की जांच के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अवर अभियंता, निर्माण खंड, लोनिवि और ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा से मिली शिकायतों की जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी, अवर अभियंता निर्माण खंड, लोनिवि को जांच अधिकारी नामित किया गया है। डीएम ने नामित जांच अधिकारियों को शिकायत पत्रों का बिंदुवार स्थलीय निरीक्षण करने और अभिलेखीय जांच कर शिकायतकर्ता और संबंधित ग्राम प्रधानों के बयान दर्ज कर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।