फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complaints about electricity, water, ration card etc

बिजली, पानी, राशनकार्ड आदि मामलों की हुई शिकायत

Sat, 29 Apr 2017 12:16 AM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Complaints about electricity, water, ration card etc
बिजली, पानी, राशनकार्ड आदि मामलों की हुई शिकायत - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड। सेवरही ब्लॉक के ग्रामसभा दोमाठ की मुसहर टोली में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें तहसीलदार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इनके समाधान के लिए त्वरित कदम उठाने को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया। चौपाल में बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, राशनकार्ड, टीकाकरण, पेयजल आदि से संबंधित मामलों की शिकायत हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम लगी इस चौपाल में एडीएम को आना था, लेकिन वह नहीं आए तो तहसीलदार रामप्यारे ने ही समस्याएं सुनीं। हियुवा की ब्लॉक इकाई के उपाध्यक्ष विनोद पासवान ने गांव की सार्वजनिक जमीनों पर अतिक्रमण का मामला उठाया। लीलावती देवी ने स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण के लिए धनउगाही का आरोप लगाया। लालबहादुर ने वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड में अपात्रों का नाम दर्ज करने आदि का मामला उठाया। गुड्डू त्यागी ने इंडिया मार्का हैंडपंप से दूषित पानी निकलने की समस्या की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। तहसीलदार रामप्यारे ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान एडिशनल सीएमओ डॉक्टर ताहिर अली, बीईओ शेष बहादुर सरोज, एसडीओ विद्युत उदय प्रताप, जेई मनोज कुमार, राजस्व निरीक्षक बनारसी प्रसाद, लेखपाल जयंत गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा, डॉ.अमित राय समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed