{"_id":"67af8d213db726285902aaf9","slug":"complaint-reached-deputy-cm-doctor-reached-the-hospital-in-the-afternoon-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132116-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डिप्टी सीएम तक पहुंची शिकायत... दोपहर में अस्पताल पहुंचे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डिप्टी सीएम तक पहुंची शिकायत... दोपहर में अस्पताल पहुंचे डॉक्टर
Sat, 15 Feb 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/छितौनी। पंचायत छितौनी के न्यू पीएचसी पर कई माह से डॉक्टर की तैनाती नहीं है। शुक्रवार को लैब टेक्नीशियन व वार्ड ब्वॉय मरीजों का इलाज करते मिले। इसकी जानकारी होने पर विधायक ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से शिकायत की तो एक घंटे बाद तुर्कहा सीएचसी प्रभारी डॉ. पीएन गुप्ता पहुंचे और मरीजों का इलाज शुरू किया।
नगर पंचायत छितौनी के न्यू पीएचसी में तैनात डॉ. पिंकी गिरी ने नवंबर में इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से यह अस्पताल डॉक्टर विहीन हो गया। अस्पताल में आने वाले मरीजों का फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय इलाज करते हैं। शुक्रवार को फार्मासिस्ट अवकाश पर थे। इस दौरान मरीजों का इलाज लैब टेक्नीशियन व वार्ड ब्वाॅय कर रहे थे। इसकी शिकायत किसी ने खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय से फोन कर की।
विधायक ने पहले सीएमओ से बात की, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को फोन कर शिकायत दर्ज कराई।
स्वास्थ्य मंत्री तक शिकायत पहुंचते ही हड़कंप मच गया। प्रमुख सचिव के निर्देश पर सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी पीएन गुप्ता को अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए दोपहर 12 :30 बजे भेजा।
विज्ञापन
अस्पताल आए छोटेलाल कुशवाहा ने बताया कि बुखार हुआ है। दो घंटे से इंतजार के बाद डॉक्टर ने देखा है। ड्यूटी से फार्मासिस्ट अक्सर गायब रहते हैं। इसके चलते लौटना पड़ता है।
वहीं लक्ष्मीना देवी ने बताया कि टायफायड से पीड़ित हूं, डॉक्टर नहीं होने से निजी डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ रहा है। आज यहां आई हूं। रूखी देवी, मुकेश यादव ने बताया कि महीनों से फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन दवा देकर भेज देते हैं। आज काफी दिनों बाद डॉक्टर ने इलाज किया है।
डॉक्टर के स्थानांतरण का आदेश किया गया निरस्त : नवंबर 2025 से ही छितौनी न्यू पीएचसी डॉक्टर विहीन है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है।
खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने इसकी शिकायत कई बार सीएमओ से की। सीएमओ ने गंभीरता से नहीं लिया तो शासन में शिकायत की। शासन में शिकायत पहुंचने पर आनन-फानन सीएमओ ने हाटा सीएचसी पर तैनात डॉ. अनिल सिंह का स्थानांतरण छितौनी न्यू पीएचसी में तत्काल शासन को अवगत करा दिया गया। लेकिन, डॉ. अनिल सिंह छितौनी न्यू पीएचसी पर ज्वाइन नहीं किए और विभागीय मिलीभगत से आदेश को सीएमओ ने निरस्त कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री तक शुक्रवार को शिकायत पहुंचने के बाद इसकी पोल खुली।