फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complaint against CO for not paying wages

Kushinagar News: सीओ से की मजदूरी नहीं देने की शिकायत

Sun, 23 Jun 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Complaint against CO for not paying wages
गंगुआ बाजार। क्षेत्र के गंगुआ मठिया स्थित एक ईंट-भठ्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने शनिवार को तमकुहीराज सीओ को शिकायती पत्र सौंपा। मजदूरों ने ईंट भट्ठा मालिक पर तय रकम के मुताबिक मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाया गया है। रायबरेली जिले के थाना गुरबक्श गांव कोटिहर निवासी मनोज कुमार, मोहित कुमार, मुकेश कुमार, गोधन, अरविंद कुमार समेत 11 मजदूरों ने सीओ को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि ईंट-भट्ठा मालिक उनके गांव जाकर 70 हजार रुपये महीना मजदूरी देने का वादा कर बुलाया था। लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी ईंट भट्ठा मालिक मजदूरी देने में आना-कानी कर रहे हैं। इस संबंध में सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रथम दृष्टया मजदूरों का आरोप सही प्रतीत होता है। रविवार को थाने पर बुलाया गया है। इसकी जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed