फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complaint about killing of nilgai

Kushinagar News: नीलगाय को मारने की शिकायत

Mon, 12 Jan 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Complaint about killing of nilgai
गोडरिया। क्षेत्र के जंगल सिसवा में रविवार को एक नीलगाय की गला रेतकर मारे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी होते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता ने कुबेरस्थान थाने की पुलिस को सूचना दी। इस पर विशुनपुरा थाने की पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन वह स्थल कुबेरस्थान थाना क्षेत्र का निकला। सीमा क्षेत्र को लेकर दोनों थानों की पुलिस मौके पर जुटी रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता व गोडरिया बाजार निवासी बबलू कुशवाहा ने विशुनपुरा थाने की पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि रविवार को ग्राम कुवेरा भुआलपट्टी टोला मोहनपट्टी में एक नीलगाय की गला रेतकर मार दिया गया है। विशुनपुरा थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने कहा कि घटनास्थल कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में पाया गया है। इसलिए आगे की कार्रवाई कुबेरस्थान पुलिस ही करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed