{"_id":"678209a10e3dabaa85086d7c","slug":"compensation-amount-of-rs-480-crore-distributed-among-580-farmers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-130010-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 580 काश्तकारों में मुआवजे की राशि 4.80 करोड़ रुपये वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 580 काश्तकारों में मुआवजे की राशि 4.80 करोड़ रुपये वितरित
Sat, 11 Jan 2025 03:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:20 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। वाराणसी को जिले से जोड़ने वाले प्रस्तावित हाईवे 727बी के निर्माण को लेकर अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है। इसकी जद में आने वाले प्रभावित गांवों के 580 किसानों को शुक्रवार को मुआवजे की राशि 4.80 करोड़ रुपये वितरित की गई। किसानों के खाते में निबंधन कार्यालय से निर्धारित कृषि भूमि के लिए सर्किल रेट से चार गुना राशि भेजी जा रही है। प्रभावित गांवों के शेष किसानों की सहमति मिलते ही उनके भी खाते में मुआवजे की राशि भेज दी जाएगी।
तमकुहीराज को बनारस से जोड़ने वाली प्रस्तावित नए एनएच-727बी तमकुहीराज-मझौली मार्ग को देवरिया-गोरखपुर मार्ग-727ए से जोड़ने के लिए 24.74 किलोमीटर नए एनएच निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहित किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के 9 गांवों के 253 गाटों के 14.54 एकड़ भूमि अधिग्रहित करने की कार्रवाई एसडीएम विकास चंद्र के नेतृत्व में टीमें लगातार स्थलीय निरीक्षण, अभिलेखीय परीक्षण एवं सत्यापन कर रही हैं।
.......
कृषि भूमि के लिए निर्धारित सर्किल रेट का चार गुना दिया जा रहा मुआवजा
नया नेशनल हाईवे तमकुहीराज-मझौली मार्ग से शुरू होकर तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर, गाजीपुर, डूभा, सरैया बुजुर्ग, हौदा, नारायनपुर राजा, हरदिया, निरहुगंज, रकबा राजा को जोड़ते हुए 7.800 किलोमीटर की दूरी के बाद बिहार सीमा के गोपालगंज में प्रवेश कर जाएगा। उसके बाद देवरिया जनपद के भाटपार रानी तहसील के बड़का गांव 35.400 किमी से भठवा तिवारी, भिंगारी, छपिया, मल्हना, पकड़ी बाबू, सिरसिया मिश्र, टेंगरी और सलेमपुर तहसील के मझौली 52.345 किलोमीटर के बाद वहां से बिहार के मैरवा को जोड़ेगा।
विज्ञापन
एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद ने बताया प्रभावित गांवों के 580 किसानों की सहमति के आधार पर मुआवजे की रकम कृषि भूमि के लिए निर्धारित सर्किल रेट के चार गुना 4.80 करोड़ रुपये उनके खाते में भेज दी गई है। शेष किसानों के भी खाते में शीघ्र मुआवजे की राशि भेजी जएगी।

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती