फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   coming back from picnic, youngman dead in an accident

पिकनिक से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दो घायल

Thu, 02 Jan 2020 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
coming back from picnic, youngman dead in an accident
बैकुंठपुर गांव में दुर्गेश की मौत पर लगी भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
पिकनिक से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दो घायल
विज्ञापन

पडरौना-पनियहवा मार्ग पर खड्डा बुजुर्ग गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना/दुदही। बुधवार की देर रात पनियहवा से बाइक से लौट रहे विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी तीन युवक पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खड्डा बुजुर्ग गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवकों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

बैकुंठपुर कोठी गांव निवासी दुर्गेश (23), उपेंद्र (22) व विकास (21) बाइक से बुधवार की सुबह पिकनिक मनाने हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा पुल पर गए थे। वहां से देर शाम अपने रिश्तेदार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी इंद्रासन मद्धेशिया के घर चले गए। देर रात तीनों बाइक से घर के लिए चले। पनियहवा-पडरौना मार्ग पर खड्डा बुजुर्ग के पास किसी ट्रक की चपेट आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उपेंद्र व विकास की हालत नाजुक थी। हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे लोगों ने घायलों केे जिला अस्पताल भेजा। वहां से उपेंद्र व विकास को मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां भी अभी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed