फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Collision between van and bike, youth injured

Kushinagar News: वैन और बाइक में टक्कर, युवक घायल

Mon, 06 Nov 2023 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Collision between van and bike, youth injured
अहिरौली बाजार। हाटा-पिपराइच मार्ग पर तेलिनिया गांव के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास वैन और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट पहने हुआ था।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार के गांव भड़कुलही निवासी अमित गुप्ता (45) बाइक से तिनहवा चौराहे की तरफ से अपने घर जा रहे थे। अभी पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचा था कि अहिरौली बाजार की तरफ से आ रही वैन ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी और घायल अमित को इलाज के लिए परिजनों के साथ गोरखपुर भेज दिया। घायल अमित का इलाज गोरखपुर एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वैन में बैठे खोठ्ठा गांव के अकटहिया टोला निवासी अंशु कुमार उम्र 10 वर्ष, शिवम कुमार उम्र 11 वर्ष और सत्यम उम्र 13 वर्ष को भी हल्की चोटें लगीं। परिजन निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed