फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cold weather: The biting cold persists despite the sunshine; an orange alert has been issued for today.

ठंड : धूप के बाद भी गलन बरकरार, आज ऑरेंज अलर्ट

Fri, 02 Jan 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cold weather: The biting cold persists despite the sunshine; an orange alert has been issued for today.
पडरौना। जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरे का असर बना रहा। करीब एक सप्ताह बाद दोपहर में सूर्य के दर्शन हुए। धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा, लेकिन शाम को जैसे ही सूर्य देव अस्त हुए गलन भरी ठंड बढ़ गई। हालांकि धूप होने से बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को मौसम का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी जिले को ऑरेंज जोन में रखा गया है। इस दिन सुबह के समय कोहरा पड़ने के साथ ठंडी हवा चलेगी, जिससे दिन में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप होने की उम्मीद है। सात दिन से सुबह के समय घना कोहरा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed