फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cold wave...Sunday was the coldest day of the season so fa

Kushinagar News: ठंड की मार...सीजन में अब तक का सबसे सर्द दिन रहा रविवार

Sun, 05 Jan 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cold wave...Sunday was the coldest day of the season so fa
पडरौना। ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। नौ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन यह राहत नहीं दे सकी।
विज्ञापन

दिनभर चली सर्द हवाओं ने लोगों को कांपने को मजबूर कर दिया। सुबह घने कोहरे के कारण सुबह करीब 11 बजे तक वाहन चालक लाइट जलाकर ही गुजरे। कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सर्दी बढ़ने से व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि ठंड बढ़ने से बाजार से बिक्री बेहद ही कम हो गई है। दोपहर तक तो बोहनी भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम से शुरू हुए कोहरे का प्रकोप रविवार की दोपहर करीब 12 बजे तक जारी रहा। सुबह कोहरे के साथ शीतलहर और सर्द हवा भी ठंड में और अधिक इजाफा कर रही है। दोपहर करीब दो बजे थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन करीब एक घंटे बाद ही आसमान में बदली छा गई। इससे घर निकले लोग बाजार में काम निपटाकर घरों में कैद हो गए। शाम करीब छह बजे बाजारों में सन्नाटा नजर आया। सड़कों के किनारे जगह-जगह अलाव ही लोगों का सहारा बने। रविवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। रविवार को बर्फीली हवा की गति सुबह छह किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed