{"_id":"5e04f8dd8ebc3e87935bb338","slug":"cold-kushinagar-news-gkp334821510","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं निकली धूप, शीतलहर से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं निकली धूप, शीतलहर से कांपे लोग
विज्ञापन
ठंड के कारण पडरौना में अन्य दिनों की तुलना में कम भीड़ रही। जो निकला कांपता दिखा।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं निकली धूप, शीतलहर से कांपे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। जिले में कड़ाके की ठंड थमने का नाम नहीं ले रही है। तीसरे दिन भी धूप नहीं निकली। आसमान में बदल छाए रहे। सुबह शाम कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। शीतलहर गलन कम नहीं हो दे रही दी। ऐसे में ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। वे ही लोग निकले जिन्हें ज्यादा जरूरत थी वे भी ऊनी कपड़े पहनकर। फिर शीतलहर के चलते वे भी कांपते दिखे। बस, रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की तुलना में कम यात्री दिखे। बृहस्पतिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 5 औरा अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
ठंड के कारण बाजार में ग्राहक कम आ रहे हैं, इसलिए शाम होते ही बाजार बंद हो जा रहा है। सर्वाधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण परिजन इन्हें घरों से बाहर न निकलने देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। दिहाड़ी मजदूरों के साथ-साथ ठेले-खोमचे वाले और पटरी व्यवसायियों का व्यवसाय भी इस शीतलहर में बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
बुझे अलाव की आग से कैसे कटे जाड़ा
पडरौना रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन परिसर में बृहस्पतिवार को अलाव की लकड़ी तो थी लेकिन आग नहीं जल रही थी। दोनों ही प्रमुख जगहों पर लोग ठंड से कांपते हुए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। रेलवे स्टेशन पर दुदही जाने के लिए खड़े विश्वंभर प्रसाद ने बताया कि अलाव की अधजली लकड़ी देखकर पहुंचे तो वहां केवल राख पड़ी थी। बस स्टेशन परिसर में भी यही हाल है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि रात में अलाव जलाया जाता है।
विज्ञापन
तापमान गिरने से झुलसा रोग, माहू कीट की बढ़ी संभावना
पडरौना। जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि शीतलहर के कारण तापमान में आ रही गिरावट से आलू में झुलसा रोग पकड़ने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए किसानों को मैंकोजेब 75 प्रतिशत को दो किलोग्राम प्रति हेक्टेयर या जिनेब 75 प्रतिशत को दो किलोग्राम प्रति हेक्टेयर का छिड़काव करना चाहिए। इसी तरह राई/सरसों में अल्टरनेरिया ब्लाईट व माहू कीट का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। इसके नियंत्रण के लिये क्लोरोपाइरीफास 20 प्रतिशत का डेढ़ लीटर मात्रा व कार्बेंडाजिम 50 प्रतिशत का एक किलोग्राम पांच सौ लीटर पानी में घोल बनाकर फसलों में छिड़काव किया जा सकता है। इसी तरह गेहूं की फसल में खर पतवार नाशक रसायन सल्फो सल्फयूरान 75 प्रतिशत क्षेत्रफल व मेट सल्फयूरान मिथाइल 20 प्रतिशत का प्रयोग किसान कर सकते हैं।
आठवीं तक के स्कूल दो दिन रहेंगे बंद
पडरौना। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने नर्सरी से आठवीं तक के विद्यालय शुक्रवार और शनिवार को बंद रखने का आदेश दिया है। यह जानकारी डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र और बीएसए विमलेश कुमार ने दी। यह आदेश सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में लागू होगा। परंतु शिक्षक स्कूल आएंगे और विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। अनुपालन नहीं करने वाले स्कूल संचालकों व शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।