फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cold in kushinagar district

Kushinagar News: दोपहर बाद खिली धूप, सर्द हवा ने फिर बढ़ाई गलन

Sun, 15 Jan 2023 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
cold in kushinagar district
ठंड बढ़ने पर पडरौना नगर में अलाव जलाकर हाथ सेंकते लोग। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
दोपहर बाद खिली धूप, सर्द हवा ने फिर बढ़ाई गलन
विज्ञापन

- भोर में हवा से कोहरे में आई कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। सर्द हवा के कारण गलन बरकरार है। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद धूप खिली, लेकिन ठंड में कमी नहीं आई।
रविवार की भोर में तेज हवा चली। इससे कोहरे छट गए। दोपहर करीब एक बजे हल्की धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवा के कारण राहत नहीं मिल सकी। ठंड ज्यादा होने के कारण जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकले। बाजारों में भी भीड़ कम दिखाई दी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या ने बताया कि ऐसे मौसम में आलू की पछैती फसल में झुलसा रोग फैलने की आशंका होती है। सरसों में माहू कीट लगते हैं। मटर में पाउडरी मील्यू की शिकायत बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए किसानों को जरूरी एहतियात बरतने की जरूरत है। आवश्कता पड़े तो कृषि रक्षा रसायन का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार तक तापमान का पूर्वानुमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रविवार 20 डिग्री सेल्सियस 6 डिग्री सेल्सियस
सोमवार 19 डिग्री सेल्सियस 6 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार 19 डिग्री सेल्सियस 5 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed