फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CO starts investigation into molestation of woman

Kushinagar News: महिला से हुई छेड़छाड़ सीओ ने शुरू की जांचल

Mon, 21 Oct 2024 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
CO starts investigation into molestation of woman
नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने के हेड कांस्टेबल पर छेड़छाड़ किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। 13 दिन बाद भी इस मामले में कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है। एसपी के निर्देश के बाद अब सीओ खड्डा ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने सीएम के जनसुनवाई पोर्टल के अलावा अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर बताया था कि सात अक्तूबर को वह थाने में एक मामले में हुए सुलहनामे की कॉपी लेने गई थी। वहां तैनात एक हेड कांस्टेबल कॉपी देने के बहाने उसे अपने कमरे में ले गया और अश्लील बातें करते छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर हेड कांस्टेबल ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उसे कमरे से बाहर निकाल कर हेड कांस्टेबल को डांट-फटकार लगाई। आरोप है कि कार्रवाई करने की बजाय शनिवार को उसे थाने बुलाया गया और मामले में सुलह करने का दबाव बनाया गया। महिला का कहना है कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वह मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाएगी। संवाद ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed