फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CO Khadda transferred to other district

Kushinagar News: सीओ खड्डा का गैरजनपद तबादला

Tue, 02 Jan 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 02 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
CO Khadda transferred to other district
पडरौना। जनपद के खड्डा क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा का गैर जनपद तबादला हो गया है। एसपी धवल जायसवाल ने स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी। क्षेत्राधिकारी सदर उमेश चन्द भट्ट, आरआई पुलिस लांस, पीआरओ आदि ने शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन


00

तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
पडरौना। कोतवाली पडरौना थाना एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन लाेगों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को कोतवाली पड़रौना व स्वाट टीम को परसौनी गांव के पास से गांजा तस्करी की सूचना मिली। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुल्तान अंसारी, शाबिद अंसारी निवासी गांव रेडहा और अरमान निवासी जमुनिया थानाक्षेत्र भितहां पश्चिमी चंपारण बिहार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से पिट्ठू बैग में 12 किलाेग्राम गांजा और जेब से चार सौ रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन


00

1.2 किलाेग्राम गांजा के साथ पकड़ा
पडरौना। सेवरही थानाक्षेत्र की पुलिस टीम ने सोमवार को 1.2 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार को सेवरही थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर अभियुक्त दीपक जायसवाल पुत्र शेषनाथ जायसवाल निवासी वार्ड नं0- 04 किदवई नगर की तलाशी की। तलाशी के दौरान उसके पास से 1.2 किलोग्राम अवैध गांजा मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


00

मोबाइल चोरी के आरोप में तीन पकड़े
पडरौना। रवींद्रनगर थाना पुलिस ने सोमवार को मोबाइल फोन चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के दो एंड्रायड मोबाइल फोन मिले हैं। गिरफ्तार हिमांशु, नंदन कुमार निवासी बेलही शुक्ल एवं किशन कुमार मिल्की गांव के रहने वाले हैं। तीनों को बेलही शुक्ल गांव की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। संवाद


00

पुलिस ने वारंटी को पकड़ा
पडरौना। अहिरौली बाजार थाना पुलिस टीम ने सोमवार को वांछित आरोपी पल्टू उर्फ अवधेश निवासी गांव सितुहिया को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस अभियुक्त पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed