{"_id":"6acbebe16228a6fd790c0d69","slug":"cmo-inspected-government-hospitals-doctors-and-staff-were-absent-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-170001-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीएमओ ने सरकारी अस्पतालों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित थे डॉक्टर व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीएमओ ने सरकारी अस्पतालों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित थे डॉक्टर व कर्मचारी
विज्ञापन
पडरौना। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने रविवार को गायत्री नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सिधुआ स्थान पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित थे।
सीएमओ सबसे पहले पडरौना शहर के गायत्री नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां सिर्फ डॉक्टर उमर मौजूद मिले। अन्य कोई स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इसके बाद सिधुआ स्थान पीएचसी पहुंचे, जहां पर तैनात डॉक्टर बीडी शर्मा नहीं थे। सिर्फ फार्मासिस्ट मौके पर मिला। वहीं एनएचएम संविदा कर्मियों के हड़ताल का असर आरोग्य मंदिरों सहित एएएनएम सेंटरों पर दिखाई दिया। इसके चलते पूरे जिले में जन आरोग्य मेला प्रभावित रहा। सिर्फ उन्हीं स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का उपचार व जांच हो सका, जहां पर नियमित स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात थे। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल का असर रहा कि जन आरोग्य मेले में मरीजों के उपचार व जांच का आंकड़ा भी जारी नहीं किया गया।
जन आरोग्य मेले में हुआ मरीजों का उपचार
पडरौना। जिले में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों का उपचार कर मुफ्त में दवाएं दी गई।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय न्यू पीएचसी में आरोग्य मेले में 53 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. संतोष कुमार नायक ने बताया कि बदलते मौसम में खानपान व मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए रात में सोते समय मच्छरदानी का जरूरी प्रयोग करें। घर के आसपास साफ-सफाई होना चाहिए। एलटी तृप्ति ने बताया कि उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को लक्षण के आधार पर जांच की गई तो पांच शुगर व पांच टाइफाइड से पीड़ित मरीज मरीज मिले। इसके अलावा दो मरीजों जांच के बाद डेंगू के मिले। वहीं जांच में एक मरीज संभावित टीबी का मिला।
विज्ञापन
मथौली प्रतिनिधि के अनुसार, मोतीचक ब्लॉक के भैंसही गांव स्थित पीएचसी में आरोग्य मेले के दौरान 23 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। मरीजों को मुफ्त में दवाएं भी दी गईं। मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, खुजली, सांस संबंधी रोग, गठिया, उच्च रक्तचाप, शुगर व पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे।