फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cmo inspected ambulence

Kushinagar News: सीएमओ ने एंबुलेंस की जांच कर रखरखाव के दिए निर्देश

Sun, 04 Jun 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
cmo inspected ambulence
फाजिलनगर में एंबुलेंस सेवाओं का हाल जानते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश पटारिया।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। फाजिलनगर सीएचसी परिसर में खड़ी एंबुलेंस का रविवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने एंबुलेंस के रख-रखाव और उसकी उपलब्धता समेत अन्य विभिन्न बिंदुओं की जांच कर संबंधित को निर्देश दिए। क्षेत्र के बलुआ शमशेर शाही निवासी मोहन शर्मा के 17 वर्षीय पुत्र बबलू की बीते बुधवार को सरकारी एंबुलेंस में मृत्यु हो गई थी। इससे संबंधित 48 व 37 सेकेंड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
इसमें आरोप लगाया गया था कि एक एंबुलेंस के खराब होने और दूसरी एंबुलेंस के आने में देरी होने के चलते बबलू की मौत हो गई है। इस खबर को अमर उजाला ने रविवार चार जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसको संज्ञान लेकर सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने अस्पताल परिसर में मौजूद डायल 108 नंबर की सरकारी एंबुलेंस व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि त्वरित व बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना शासन की मंशा है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. यूएस नायक, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. साजिद हुसैन, रूपेश चांद, एनके सिंह, सत्यप्रकाश, प्रशांत कुमार, राकेश चंद्र, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed