फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CM Yogi reaches Kushinagar for check preparations before arrival of PM Modi

PM Modi Nepal Visit: सीएम योगी पहुंचे कुशीनगर, पीएम मोदी के आगमन से पहले जांची तैयारियां

Sat, 14 May 2022 02:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 14 May 2022 02:24 PM IST
सार

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी (नेपाल) और महापरिनिर्वाण निर्वाण स्थली कुशीनगर में भी शीश नवाएंगे। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ कुशीनगर पहुंचे और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारी का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CM Yogi reaches Kushinagar for check preparations before arrival of PM Modi
महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, प्रेम व मानवता का संदेश देने वाले तथागत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में उनके पावन प्राकट्य पर्व (बुद्ध जयंती या बुद्ध पूर्णिमा) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को स्वर्णाक्षरों में दर्ज कराने की तैयारी है। यह पहला अवसर होगा जब देश के कोई प्रधानमंत्री बुद्ध जयंती पर उनके महापरिनिर्वाण स्थली पर उनकी आराधना करेंगे।

विज्ञापन


पीएम इसी दिन वाया कुशीनगर भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी (नेपाल) भी जाएंगे। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर कुशीनगर में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर न रहे, इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महापरिनिर्वाण स्थली पहुंच तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का सघन जायजा लिया। एक-एक बिंदु की पड़ताल की और अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आगमन पर हर व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए।
विज्ञापन


16 मई, सोमवार को कुशीनगर और लुम्बिनी की पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शनिवार को वाराणसी से सीधे कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने पीएम के लिए बने हेलीपैड से लेकर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर तक पूरी व्यवस्था की बारीकी से परख की। तैयारियों का जायजा लेने के दौरान सीएम योगी ने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा समक्ष पूजा करने के साथ ही चीवर भी चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और सुरक्षा इंतजाम पर चर्चा की तथा जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

महापरिनिर्वाण मंदिर में तथागत बुद्ध की आराधना करेंगे पीएम

सोमवार को पीएम मोदी महापरिनिर्वाण मंदिर मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा की विशेष पूजा अर्चना कर चीवर चढ़ाएंगे। चीवर चढ़ाने के दौरान मंदिर में भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर सहित बौद्ध भिक्षुओं का प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहेगा। महापरिनिर्वाण मंदिर में प्रधानमंत्री कुछ समय मेडीटेशन (ध्यान) में व्यतीत करेंगे। इस दौरान विभिन्न मठ व विहार के बौद्ध भिक्षुओं को चीवर दान व संघदान भी करेंगे।

पीएम की अगवानी करने राज्यपाल संग पहुंचेंगे सीएम

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशीनगर में अगवानी के लिए सीएम योगी लखनऊ से राज्यपाल आनंदी बेन पटेल संग पहुंचेंगे। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पीएम का आगमन सुबह 9:30 बजे संभावित है। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध की महापरिनिर्वाण निर्वाण स्थली से हेलीकॉप्टर से लुंबिनी (नेपाल) जाएंगे।

 

 

सात माह में दूसरी बार महापरिनिर्वाण स्थली आ रहे पीएम मोदी

करीब सात माह के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर आ रहे हैं। इसके पहले वह 20 अक्टूबर को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने यहां आए थे। तब आश्विन पूर्णिमा की तिथि पर उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा अर्चना कर तथागत की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया था।


राजकीय शोक के कारण स्थगित हुआ शनिवार का लोकार्पण-शिलान्यास समारोह

शनिवार को अपराह्न 4 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में होने वाला लोकार्पण व शिलान्यास समारोह स्थगित हो गया। यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद के निधन पर भारत सरकार की तरफ से राजकीय शोक घोषित होने के चलते यह समारोह अब रविवार को सुबह 10: 30 बजे से होगा। समारोह के दौरान सीएम योगी 33.16  करोड़ रुपये की लागत की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण व 111.33 करोड़ रुपये की लागत की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed