{"_id":"6a7ab70bee54bf686109e2eb","slug":"cm-yogi-inaugurated-the-road-widening-project-from-green-city-to-madhopur-dam-in-gorakhpur-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सांसद जी लगता है दावत दे दिए हैं', CM योगी ने ली चुटकी; बोले- विकास ने दिलाई शहर को नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सांसद जी लगता है दावत दे दिए हैं', CM योगी ने ली चुटकी; बोले- विकास ने दिलाई शहर को नई पहचान
Tue, 11 Aug 2026 11:16 AM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:16 AM IST
सार
मुख्यमंत्री मंगलवार को सूरजकुंड में ग्रीन सिटी से माधोपुर बांध तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के लोकार्पण के बाद कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग दो किमी लंबा और 70 करोड़ की लागत से यह कार्य पूरा हुआ है। आवागमन आसान हुआ है।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रीन सिटी से माधोपुर बांध तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन आसान हुआ है। यह सिटी के आवागमन को सुगम बनाने के लिए यह मार्ग है। अब पूरे शहर में बदलता हुआ गोरखपुर दिखाई देता है। अब विकास के ढेर सारे कार्य विकास की नयी पहचान दिला रहे हैं।
मुख्यमंत्री मंगलवार को सूरजकुंड में ग्रीन सिटी से माधोपुर बांध तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के लोकार्पण के बाद कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग दो किमी लंबा और 70 करोड़ की लागत से यह कार्य पूरा हुआ है। आवागमन आसान हुआ है।
इस क्षेत्र के लोगों को पहले तमाम तरह की कठिनाइयां होती थीं। संकरा मार्ग होने की वजह से ट्रक और बड़े वाहन नहीं आ पाते थे। अभी आपकी कनेक्टिविटी को और अच्छा किया जाना है। जिन्हें अब सोनौली या वाराणसी की तरफ जाना है उन्हें अब शहर में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
हर्बर्ट बंधे के चौडीकरण का भी काम हो रहा है। लखनऊ जाने के लिए भी गोलघर और टीपी नगर जाने की जरूरत नहीं। सीधे बंधा पकड़े और कलेसर होते हुए निकल जाएं। इन सभी कार्यों से आपके जीवन में सुगमता हो, लाभ प्राप्त हो।
सांसद की ली चुटकी
सीएम योगी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सांसद जी आज पता नहीं क्यों भाषण नहीं दिए। लग रहा ज्यादा दावत दे दिए हैं। कितने लोग गए थे? यही नहीं कालीबाड़ी के बाबा पर भी सीएम योगी मजाकिया लहजे में दिखे। बोले, कितने लोगों ने कालीबाड़ी के बाबा और रवि किशन की फिल्म को देखा है?