{"_id":"6a46c9a1df97ef415e0ae397","slug":"cm-to-visit-kushinagar-officials-busy-with-preparations-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162996-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर आएंगे सीएम,तैयारी में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर आएंगे सीएम,तैयारी में जुटे अफसर
Fri, 03 Jul 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के टेकुआटार में सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने दुलहिन जगन्नाथ कुंवरी इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान का निरीक्षण किया। एक साथ दो विधानसभा क्षेत्रों के कार्यक्रम के तहत प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इसके पहले तमकुहीराज में सीएम का कार्यक्रम हो चुका है।
शाम को तहसील प्रशासन की टीम के साथ डीएम-एसपी ने दुलहिन जगन्नाथ कुंवरी इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान का जायजा लिया। दो विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी सीएम की ओर से किया जा रहा है। इसके पहले फाजिलनगर और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम हो चुका है। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम लगा था। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि संभावित कार्यक्रम की सूचना पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
बताया जाता है कि दस दिन के अंदर कभी भी कार्यक्रम लग सकता है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, हेलीपैड के लिए उपयुक्त स्थान भी देखा। इसके अलावा बाजार के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और अन्य आवश्यक तैयारियों का आकलन किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तैयारी पूरा करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस भी मौजूद रही।