फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CM inaugurated and laid the foundation stone of projects worth 400 crores

कुशीनगर के दो विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे सीएम

Sun, 12 Sep 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
CM inaugurated and laid the foundation stone of projects worth 400 crores
सीएम ने किया 400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन

कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के लिए जल्द आने का वादा
इंसेफेलाइटिस पर किया नियंत्रण, अब नहीं उजड़ती माताओं की गोद : सीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कप्तानगंज और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर 400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर के दो विधानसभा क्षेत्रों में योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण विकास का ट्रेलर है, यहां बड़ा काम होना है। जनप्रतिनिधियों ने काफी मेहनत की है। मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने आना है। कुशीनगर का अपना मेडिकल कॉलेज होगा। उसके लिए जल्द ही फिर आएंगे। करीब 30 मिनट के संबोधन में सीएम ने विपक्ष पर कटाक्ष तो किया ही, जनता में नई उम्मीदें भी जगा गए।
निर्धारित समय से लगभग 35 मिनट विलंब से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1977 से लेकर 2017 तक सितंबर माह तक 700 से एक हजार तक बच्चे हर साल इंसेफेलाइटिस की चपेट में आते थे। बच्चे बीमार होते थे, उनमें ज्यादातर बच्चों की मौत हो जाती थी, लेकिन हम सब आभारी हैं प्रधानमंत्री के। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन चलाया, शुद्ध पेयजल की योजना लाई और जानलेवा बीमारी को खत्म किया। यहां का बच्चे अब सुरक्षित हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में साढ़े चार लाख नौजवानों को नौकरी दी है। दिव्यांग, वृद्धों को पेंशन मिल रही है। बिजली नहीं मिल रही थी। अब 16 से 20 घंटे बिजली मिलती है। कुशीनगर के किसान खुशहाल हैं। किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इंदिरा ने संतों पर गोलियां चलवाईं तो सोनिया ने रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाए। गरीबों को शौचालय मोदी ने दिया। आवास, किसान सम्मान निधि देकर गरीबों का सम्मान बढ़ाया। इस मौके पर सांसद विजय कुमार दुबे, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा विधायक पवन केडिया, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, सफाई आयोग के उपाध्यक्ष लालबाबू बाल्मीकि, पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल, सीडीओ अनुज मलिक सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed