{"_id":"639f553f2148ec09326d2fd4","slug":"cm-aarogya-mela-conduct-in-52-centre-kushinagar-news-gkp4613647159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आरोग्य मेेले में सांस और चर्म रोग के मरीजों की रही अधिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आरोग्य मेेले में सांस और चर्म रोग के मरीजों की रही अधिकता
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में तैनात स्वास्थ्य कर्मी और मौजूद मरीज। संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोग्य मेेले में सांस और चर्म रोग के मरीजों की रही अधिकता
- 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2,825 मरीजों का हुआ इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें श्वांस एवं चर्म रोग के मरीजों की अधिकता रही। शाम तक कुल 2,825 मरीजों का इलाज कर उन्हें दवा दी गई।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि आरोग्य मेले में शाम तक 1,103 पुरुष, 1,267 महिला और 455 बच्चों का पंजीकरण कर उपचार किया गया।
इसमें श्वांस के 308, पेट के 223, मधुमेह के 201, त्वचा के 364, टीबी के दस, खून की कमी के 31 और उच्च रक्तचाप के 102 मरीजों का इलाज किया गया। इन मरीजों को ठंड में बचाव के बारे में सलाह भी दी गई।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सीएमओ ने बताया कि इस दिन मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 162 डॉक्टर और 316 पैरा मेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी।