फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Clouds will remain till 15, there is also a possibility of rain

Kushinagar News: 15 तक छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार

Sat, 12 Apr 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Clouds will remain till 15, there is also a possibility of rain
पडरौना। जिले में बृहस्पवितार को तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद शुक्रवार को चटक धूप निकली। इसे देख चिंतित किसानों के चेहरे खिल गए, लेकिन अभी 12 से 15 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के साथ बिजली गिरने के भी आसार हैं। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम भारतीय मौसम विभाग की तरफ से मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 81 से 91 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 53 से 57 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान 11 से 33 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज पुरवा हवा चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 12 से 15 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहने, वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखें जा सकते हैं। इस अवधि में तराई तथा मैदानी भागों में बिजली गिरना और तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना है। इसकी ज्यादा सम्भावना 12 से 13 अप्रैल के बीच बन सकती है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 20 से 30 एमएम बारिश हो सकती है। तेज पूर्वी हवाओं और वर्षा को देखते हुए किसानों को खेत में कटाई, मड़ाई और सूखाने के कार्यों से बचना चाहिए। दूसरी ओर बृहस्पतिवार को हुए बारिश के बाद जिले में खराब हुई गेहूं की फसल के नुकसान का सर्वे के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में एक लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि पर गेहूं की खेती की गई है। बारिश से नुकसान होने की आशंका भी जताई गई है। इसकी वास्तविक रिपोर्ट ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात एडीओ पंचायत सर्वे कर उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed