{"_id":"660082159de4ab7dcb0acd74","slug":"clouds-covered-the-sky-farmers-worries-increased-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114620-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आसमान में छाए बादल, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आसमान में छाए बादल, किसानों की बढ़ी चिंता
Mon, 25 Mar 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 25 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। गेहूं की फसल तैयार है और रविवार को सुबह ही आसमान में बादल छा गए। इससे किसानों की चिता बढ़ गई है। मौसम का यह बदलाव फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। पिछले कई दिनों से किसानों ने गेहूं की कटाई का काम शुरू कर दिया है।
जिले में 1.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की फसल की बुआई हुई है। इसमें ज्यादातर गेहूं पकने के कगार पर है। ऐसे मौसम में आसमान में छाए बादल किसानों की धड़कन बढ़ा रहे हैं। रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल हैं। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों तक आसमान में बादल रहने के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का भी अनुमान जताया है। आसमान में बादल छाने के साथ 16 किलोमीटर की गति से रविवार की सुबह हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। प्रगतिशील किसान पारसनाथ सिंह ने बताया कि इन दिनों की बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। बारिश से कटाई का काम प्रभावित होगा। अगर बारिश अधिक होती है, तो किसानों को क्षति होगी।