फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   clerk died in accident

हादसे में चकबंदी विभाग के लिपिक की मौत

Thu, 31 Dec 2020 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
clerk died in accident
हादसे में चकबंदी विभाग के लिपिक की मौत
विज्ञापन

कसया। फोरलेन पर कुशीनगर सेंट्रल बैंक के सामने बुधवार की देर रात सड़क पार कर रहे चकबंदी विभाग के लिपिक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। आसपास के लोग कसया सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कसया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड-21 बुद्धनगरी (विशुनपुरा) निवासी मनीष सिंह (42) पुत्र वीरेंद्र सिंह गोरखपुर जिले में चकबंदी विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत थे। बुधवार की देर रात कुशीनगर सेंट्रल बैंक की शाखा के सामने फोरलेन को दक्षिण से उत्तर की तरफ पैदल ही पार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी कसया भेजवाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मनीष को कुछ वर्ष पूर्व ही नौकरी मिली थी। मनीष का छोटा भाई भारतीय सेना में है और इस वक्त श्रीनगर में तैनात है। इस संबंध में एसओ संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed