फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Clean water campaign launched at Karuna Sagar and Chhath Ghat

Kushinagar News: करुणा सागर व छठ घाट पर चलाया स्वच्छ जल अभियान

Mon, 23 Feb 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Clean water campaign launched at Karuna Sagar and Chhath Ghat
करुणा सागर घाट पर सफाई करते निरंकारी संत समागम के सेवादार। सोशल मीडिया
कसया। जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर संत निरंकारी मिशन ने रविवार को करुणा सागर घाट और छठ घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया। ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के चौथे चरण के तहत आयोजित अभियान में बड़ी संख्या में सेवादल के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अभियान की शुरुआत जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने की। सुबह आठ बजे से 11 बजे तक चले अभियान में घाट परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। इसकी रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देश पर देशभर में एक साथ ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान चलाया जा रहा है। मिशन के पदाधिकारियों के अनुसार यह अभियान देश के 1500 से अधिक स्थानों पर आयोजित हो रहा है। वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से शुरू ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का उद्देश्य नदियों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक गान, जागरूकता संदेश और स्वच्छता के महत्व पर चर्चा भी की गई। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने मिशन के प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर निरंकारी सेवादल के सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed