फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Classes at the Agricultural University to begin this session; initially, they will be held in a rented building.

Kushinagar News: कृषि विवि में पढ़ाई इस सत्र से, शुरू में किराए के भवन में चलेंगी कक्षाएं

Wed, 03 Jun 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Classes at the Agricultural University to begin this session; initially, they will be held in a rented building.
निमार्णाधीन कृषि विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य।स्रोत- - फोटो : Archive
कुशीनगर। सीएम योगी आदित्य नाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय पूर्वांचल के किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा। विश्वविद्यालय में इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी और शुरुआती दो से तीन महीने तक किराए के भवन में कक्षाओं का संचालन होगा। कुशीनगर विकास का कीर्तिमान रच रहा है।
विज्ञापन

तमकुहीराज के हरिहरपुर से विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सीएम बुद्ध स्थली निर्माणाधीन कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय किसानों की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि आधारित है। ऐसे में कृषि विश्वविद्यालय किसानों के लिए अनुसंधान, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता का बड़ा केंद्र बनेगा। इससे कृषि क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुशीनगर अब तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। जिले में अराजकता और उपद्रव की घटनाएं समाप्त हुई हैं तथा कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। इसका परिणाम है कि अब यहां बड़े पैमाने पर निवेश और विकास परियोजनाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई पहचान देगा। इसके साथ ही नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर परियोजना से पडरौना से वाराणसी सहित अन्य प्रमुख शहरों की दूरी और यात्रा समय में कमी आएगी, इससे व्यापार और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा। कुशीनगर को पहले ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात मिल चुकी है। इससे पर्यटन, व्यापार और निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद विजय कुमार दुबे, सांसद एवं सीने स्टार रवि किशन, विधायक पीएन पाठक, विवेकानंद पांडेय, मोहन वर्मा, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed