फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   class 6 to 8 classes will run from today

कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई आज से

Tue, 09 Feb 2021 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
class 6 to 8 classes will run from today
कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई आज से
विज्ञापन

हर दिन होगा सैनिटाइजेशन, स्कूल के आसपास होगी डॉक्टर या काउंसलर की व्यवस्था
बुधवार को आएंगे आठवीं के विद्यार्थी, इनके बीच रहेगी छह फीट की दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना संक्रमण के चलते बीते 22 मार्च से बंद चल रहे छठवीं से आठवीं तक के स्कूल बुधवार को खुल जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बीएसए के निर्देश पर जिले के सभी बीईओ ने शिक्षकों के साथ ऑनलाइन बैठक कर स्कूल खोलने को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं।

कोरोना संक्रमण के दौरान बंद चल रहे कक्षा छठवीं से आठवीं तक के परिषदीय और प्राइवेट विद्यालय बुधवार से खुलेंगे। विद्यालय खुलने करीब 11 माह बाद विद्यालयों में पढ़ाई शुरू होगी। विद्यालय खोलने के दौरान शत-प्रतिशत कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक स्कूल खुलने के 15 मिनट पहले विद्यालय पहुंच जाएंगे और स्कूल बंद होने के बाद 30 मिनट तक विद्यालय में मौजूद रहकर स्कूल के कमरों की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराएंगे। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विद्यालय के आसपास डॉक्टर या काउंसलर की व्यवस्था रहेगी। बिना मास्क और बिना अभिभावक की अनुमति के कोई विद्यार्थी विद्यालय में प्रवेश नहीं पा सकेगा। कक्षा और विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बीच छह फीट की दूरी का पालन किया जाएगा। विद्यालय गेट पर ही मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था स्कूल की तरफ से की जाएगी। इसके अलावा अन्य कोविड नियमों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। मंगलवार को पडरौना के बीईओ एसएन प्रजापति ने पडरौना और विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के साथ ऑनलाइन बैठक कर कोविड गाइडलाइन के पालन के साथ स्कूल खोलने के लिए सभी जरूरी निर्देश दिए। बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर बुधवार से जिले के कक्षा छठवीं से आठवीं तक के सभी विद्यालय खुल जाएंगे। इसके लिए सभी बीईओ को निर्देश दे दिए गए हैं। विद्यालय संचालन के दौरान कोविड नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

इस तरह होगा कक्षाओं का संचालन
कक्षा छह सोमवार व बृहस्पतिवार
कक्षा सात मंगलवार व शुक्रवार
कक्षा आठ बुधवार व शनिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed