{"_id":"67bcbfb5ebd42afae9070874","slug":"class-3-student-dies-after-getting-electrocuted-after-falling-on-pole-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132751-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से तीसरी के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से तीसरी के छात्र की मौत
Tue, 25 Feb 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से सोमवार को छात्र की मौत हो गई, जबकि अन्य छात्र बाल-बाल बच गए। इसकी खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने हादसे की वजह बिजली निगम की लापरवाही बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर से करीब 100 मीटर दूरी पर हादसा हुआ।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मड़ार विंदवलिया गांव निवासी अरविंद यादव का आठ वर्षीय बेटा सत्यम गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। सोमवार की शाम करीब चार बजे छुट्टी होने के बाद हमउम्र बच्चों के साथ घर लौट रहा था। अभी वह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पहुंचा था कि पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन के पास लगे पोल में एलटी लाइन को जमीन में अर्थ किया गया है। इस पोल में करंट आ रहा था। इसकी चपेट में आया सत्यम वहीं चिपक कर बुरी तरह से झुलस गया, जबकि साथ के बच्चे बाल-बाल बच गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। बिजली बंद कराने के बाद लोगों ने सत्यम को पोल से हटाया और पुलिस को सूचना दी। सत्यम दो भाईयों में छोटा था। इसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
एसएचओ रामसहाय चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।