फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Class 12th English medium team victorious in Kabaddi

Kushinagar News: कबड्डी में कक्षा 12वीं के अंग्रेजी माध्यम की टीम विजयी

Wed, 06 Aug 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Class 12th English medium team victorious in Kabaddi
खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। स्रोत-सोशल मी​डिया 
पडरौना। शहर के हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में संस्थापक पंडित मातादीन शर्मा की 94वीं जयंती पर आयाजित खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हुआ। इससे पहले हुई कबड्डी प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के अंग्रेजी माध्यम की टीम विजयी रही। बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। इन सभी विजेता प्रतिभागियों को आठ अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में चल रहे क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकबला हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. राजवी मिश्र ने किया। पहला मुकाबला 12वीं गणित और 12वीं अंग्रेजी माध्यम के बीच हुआ, जिसमें 12वीं अंग्रेजी माध्यम की टीम विजयी रहा। इसी के बाद शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बालक और बालिका वर्ग के बीच कराया गया। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला शीतल तिवारी 12वीं गणित और आंचल शर्मा 10वीं अ के बीच कराया गया, जिसमें आंचल शर्मा विजेता घोषित हुईं। बालक वर्ग में अंश केशरी और अखंड के बीच कराया, जिसमें अखंड विजयी रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक राहुल कुशवाह रहे। वहीं कबड्डी प्रतियोगी का दूसरा मुकाबला बालक वर्ग में 11वीं गणित और 11वीं बायो के बीच खेला गया, जिसमें 11वीं गणित की टीम विजयी रहा। तीसरा मुकाबला 10वी अ और 9वीं अंग्रेजी माध्यम के बीच खेला गया। इसमें 10वीं अ की टीम विजयी हुई। चौथा मुकाबला 9वी ब और 10वी अंग्रेजी माध्यम के बीच खेला गया, जिसमें 9वी ब की टीम विजयी रही। पांचवा मुकाबला 12वी बायो और 11वी अंग्रेजी माध्यम के बीच खेला गया, जिसमें 11वी अंग्रेजी माध्यम विजेता बनी। वहीं बालिका वर्ग का पहला मुकाबला 10वी ब और 9वी ब के बीच हुआ, जिसमें इसमें 10वी ब विजयी रही।कॉलेज के प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत और प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने खिलाड़ियों को संबोधित कर उनका हौसला बढ़ाया। मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हुआ। इसमें सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर दो बालक लक्की गुप्ता 9वीं अंग्रेजी माध्यम और मनीष चौधरी 9वीं अंग्रेजी माध्यम तथा दूसरा स्थान आस्था तिवारी 9वी अंग्रेजी माध्यम रही, जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान राकेश मोदनवाल 8वीं और दूसरा स्थान लक्की कुमार 7वीं रहा। इस दौरान उशेष पांडेय, सदरे आलम, दिवाकर यादव, राहुल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed