फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Clash between party workers, altercation between police and trainee officers

Kushinagar News: पटीदारों में मारपीट, पुलिस और प्रशिक्षु अधिकारियों में कहासुनी

Tue, 11 Mar 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 11 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Clash between party workers, altercation between police and trainee officers
पडरौना। शहर के सुभाष चौक पर पटीदारों के बीच रविवार की देर रात को मारपीट हो गई। पुलिस मारपीट करने वालों को कोतवाली लेकर जाने लगी। इस दौरान दो प्रशिक्षु अधिकारी भी पहुंच गए और पुलिस को थाने ले जाने के लिए मना किया। इसको लेकर पुलिस और प्रशिक्षु अधिकारियों में कहासुनी हो गई। जानकारी होने पर सीओ और कोतवाल पहुंचे। बातचीत कर मामले को निपटाया गया। इस मामले में पुलिस ने चाचा-भतीजा का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शहर के सुभाष चौक पर रामकोला रोड में हेमंत गुप्ता और विजय गुप्ता सगे भाई है। इनके मकान में ही दुकान है। रविवार देर रात को दोनों भाइयों में ग्राहक को लेकर मारपीट हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। करीब 50 मीटर दूरी पर सुभाष चौक पुलिस चौकी से दरोगा और सिपाही पहुंच गए। दोनों पक्षों के चार लोगों को ई रिक्शा से लेकर जाने लगे। इस दौरान दो प्रशिक्षु अधिकारी भी सामान खरीदने पहुंच गए। अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और छोड़ने की बात कही। इसको लेकर पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों तक शिकायत पहुंच गई।
विज्ञापन

सदर सीओ और कोतवाल ने मामला शांत कराया, अधिकारियों से मिलने उनके पास पुलिसकर्मी पहुंचे और बात की। करीब आधे घंटे तक सड़क पर यह मामला हुआ और लोगों की भीड़ जुट गई। आस-पास के दुकानों, बैंक और पुलिस चौकी पर लगे सीसी टीवी में पूरा मामला रिकार्ड है। इसकी चर्चा सोमवार को शहर में रहा। सीओ अभिषेक कुमार अजेय ने बताया कि दो भाइयों में आपसी विवाद था। केस दर्ज कर विजय और इसके भतीजे विकास का शांतिभंग में चालान किया गया। इसके अलावा कोई मामला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed