फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cjm sent mobile phone thief in

Kushinagar News: सीजेएम ने मोबाइल चोर को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Mon, 03 Jul 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
cjm sent mobile phone thief in
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक पकड़ा गया। उसे पुलिस को सौंपा गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा गांव के निवासी रियाजुद्दीन पुत्र हैदर सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किसी कार्य से पडरौना आए थे। एक युवक उनका मोबाइल छीनकर भागने लगा। उन्होंने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया तथा कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम रांझा पुत्र धर्मेंद्र निवासी पिरगनस, नगर थाना देहाती, जिला दतिया, मध्य प्रदेश बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार के न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से सीजेएम ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed