फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   City sisters will ride for free

शहर की बहनें करेंगी मुफ्त सवारी, गांव में खर्च होंगे पैसे

Sun, 07 Aug 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
City sisters will ride for free
शहर की बहनें करेंगी मुफ्त सवारी, गांव में खर्च करनी पडे़गी रकम
विज्ञापन

जिले के अधिकांश ग्रामीण मार्गों पर नहीं दौड़तीं रोडवेज बसें
पडरौना/गुरवलिया बाजार। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में दो दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा महिलाओं को मिलेगी। इसका लाभ पडरौना नगर और आसपास क्षेत्र की महिलाएं उठा पाएंगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं इससे वंचित रहेंगी। क्योंकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन होता ही नहीं है।
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों मेें मुफ्त यात्रा की सुविधा 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक निगम की सभी श्रेणी की बसों में मिलेगी। पडरौना डिपो से 36 बसों का संचालन होता है। पडरौना से कसया होते हुए गोरखपुर तक बस सेवा है। अन्य रूटों पर पर्याप्त बस नहीं होने से भाइयों को राखी बांधने जाने वाली महिलाओं को निजी वाहनों का सहारा लेेना पड़ता है।
विज्ञापन

आरोप है कि त्योहार पर भीड़ अधिक होने का फायदा उठाकर निजी वाहन चालक मनमारी किराया वसूलते हैं। तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर से फाजिलनगर होते हुए गोरखपुर या सेवरही तुर्कपट्टी होते हुए कसया हो, समउर बाजार से पटहेरवा, तुर्कपट्टी से पडरौना तक ग्रामीण क्षेत्र के रूट पर रोडवेज बसें नहीं चलती हैं। सेवरही और समउर से निकलने वाली सड़कें बिहार सीमा से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्कपट्टी रूट कसया होते गोरखपुर से जुड़ा है। तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर होते हुए गोरखपुर रूट पर एक बस चलती थी, लेकिन सवारी कम होने से कभी यह बस देवपोखर से मुड़ जाती है तो कभी फाजिलनगर से मुड़कर गोरखपुर चली जाती है। समउर-पडरौना रूट पर रोडवेज बसें चलती थीं। घाटे के चलते कुछ साल पहले बंद कर दी गई।

कसया-तुर्कपट्टी वाया सेवरही रूट पर रोडवेज बस नहीं है। पडरौना से रामकोला, बड़हरागंज-मिश्रौली रूट पर एक बस चलती है। दूसरी बस सेमरा से होकर पडरौना जाती है। जबकि तीसरी बस जटहां नौरंगिया से पडरौना होते हुए गोरखपुर जाती है। इसके अलावा अन्य जगहों पर आवागमन के लिए रोडवेज बसें नहीं चलती हैं।
...
कोट
महिलाओं की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।
बिंदु प्रसाद, एआरएम, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed