फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   City roads will cry in the rain

बरसात में रुलाएंगी शहर की सड़कें

Sat, 04 Jun 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
City roads will cry in the rain
पडरौना नगर के अंबे चौक से बेलवा चुंगी जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
बरसात में रुलाएंगी शहर की सड़कें
विज्ञापन

अंबे चौकी से बेलवा चुंगी जाने वाली सड़क सहित कई अब भी खस्ताहाल
पडरौना। नगरपालिका क्षेत्र के कुछ मोहल्लों में इस बार लोगों को बरसात में जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा, लेकिन अब भी कई ऐसी सड़कें हैं, जो पहले से अधिक बदतर हो गई हैं। गड्ढे ऐसे कि बरसात शुरू होने पर इन रास्तों से गुजरना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, नगरपालिका प्रशासन का कहना है कि बरसात से पहले इन्हें ठीक कराने की कोशिश की जा रही है।
पिछले साल बरसात में नौका टोला के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। बारिश होने के बाद सड़क पर घुटने तक पानी भर जा रहा था। लोगों को उसी रास्ते आना-जाना पड़ता था। वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कत होती थी। क्योंकि सड़क पानी से लबालब भरी होने से नाले और सड़क में फर्क ही पता नहीं चलता था। अबकी बरसात से पहले नगरपालिका प्रशासन ने इस सड़क को आरसीसी करा दिया है। उम्मीद है कि इस बार बरसात में मोहल्लेवासियों को पिछली बार की तरह जलभराव का सामना न करना पड़े। इसी तरह कोतवाली रोड से धर्मशाला रोड और धर्मशाला रोड से शनिदेव मंदिर जाने वाली सड़क भी आरसीसी हो गई है। इसके बावजूद अब भी कुछ ऐसी प्रमुख सड़कें हैं, जो टूट चुकी हैं।
विज्ञापन

...
ये सड़कें बरसात के पहले से दे रहीं तकलीफ
शहर के अंबे चौक से बेलवा चुंगी जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। यह सड़क बिहार जाने के लिए बाईपास रोड के रूप में उपयोग होती है, लेकिन शहर की सबसे अधिक नारकीय स्थिति इसी मार्ग की है। यह समस्या लंबे समय से है। स्टेशन रोड से बेलवा चुंगी जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त है। बेलवा चुंगी से बाईपास होकर कठकुइयां रोड में मिलने वाली सड़क पर अब भी पानी भरा हुआ है। धर्मशाला रोड पर ही नगरपालिका कार्यालय है। उसके आसपास की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। शहर के ही छावनी मोहल्ले में एनएच-28 बी से निकलकर रफी अहमद किदवई नगर होते हुए छावनी पूर्वी से पुन: एनएच में मिलने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
शहर में सड़कें बनाई जा रही हैं। नौका टोला की सड़क भी कुछ दिन पहले बनी है, लेकिन अभी से गिट्टियां निकलती दिख रही हैं।
सुहेल, व्यवसायी
...
अधिकतर सड़कों की दशा पहले से सुधरी है, लेकिन बेलवा चुंगी मार्ग की दशा पहले से बदतर हो गई है। यहां की मुख्य सड़क हो या गलियों की, सभी क्षतिग्रस्त हैं।
बबलू जायसवाल, बेलवा चुंगी
...
बाईपास रोड की दशा कभी नहीं सुधरती। सामान्य दिनों में गड्ढों की वजह से जाने की इच्छा नहीं होती और बरसात में इस सड़क पर पानी भर जाता है।
कलामुद्दीन अंसारी, बाईपास रोड
...
नगर की ज्यादातर सड़कें टूटी हुई हैं। रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क ज्यादा क्षतिग्रस्त है। इस कारण परेशानी होती है।
राजेश कुमार, बड़हरा निवासी यात्री
...
शहर की सभी सड़कें गड्ढामुक्त कराई जाएंगी। कुछ सड़कें बन गई हैं। जबकि बेलवा चुंगी पर सड़क का निर्माण कराने के लिए सामग्री आने लगी है। अन्य सड़कों को भी ठीक कराया जाएगा। छावनी की सड़क पर पैचिंग कराना बाकी है। पूरी कोशिश है कि बरसात से पहले काम पूरा करा दिया जाए।
विनय जायसवाल, चेयरमैन
नगरपालिका परिषद, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed