फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   City becomes one-way, relief from traffic jam

Kushinagar News: वनवे हुआ शहर, जाम से मिली राहत

Sat, 22 Aug 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
City becomes one-way, relief from traffic jam
पडरौना शहर के धर्मशाला रोड जाने वाली सड़क पर पसरा सन्नाटा। संवाद
पडरौना। शहर में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को कुछ राहत मिलती दिख रही है। सुगम यातायात के लिए शुक्रवार से प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गों पर वनवे व्यवस्था लागू कर दी है। प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस के साथ होमगार्डों की तैनाती के साथ वनवे का बोर्ड लगा दिए गए हैं। इससे वाहन चालकों को भी मार्ग की जानकारी आसानी से मिल रही है। शहर में वनवे व्यवस्था लागू होने के बाद वाहनों की आवाजाही सुगम हो गई है।
विज्ञापन

शहर के लोग काफी पहले से जाम की समस्या से परेशान थे। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर पूरे दिन रुक-रुक कर लगने वाले जाम से लोग परेशान थे। जाम की वजह से सामान्य दिनों में लोगों को करीब चार किलोमीटर परिधि में फैले शहर को पार करने में एक से डेढ़ घंटे लग जा रहा था। सहालग और त्योहार के दिनों में शहर में जाम की समस्या और बढ़ जा रही थी। लोगों की इस समस्या को देखते हुए विशेष अभियान के तहत खबरें प्रकाशित की गईं। उसका असर शहर में शुक्रवार को देखने को मिला है।
विज्ञापन

प्रशासन ने शहर की चार प्रमुख सड़कों पर वनवे व्यवस्था लागू कर दी है। इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही एक निर्धारित दिशा में कराई जा रही है। इससे आमने-सामने वाहनों के आने और सड़क पर वाहनों के फंसने की समस्या में कमी आएगी। खासकर बाजार और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में यातायात पुलिसकर्मी और होमगार्ड लगातार व्यवस्था संभाल रहे हैं। पहले प्रमुख बाजारों और चौराहों के आसपास सड़क पर दोनों तरफ से वाहनों के आने के कारण जाम की स्थिति बन जाती थी। कई बार लोगों को कुछ दूरी तय करने में ही काफी समय लग जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनवे व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसे स्थानों पर यातायात का दबाव कम हुआ है। पुलिसकर्मी नियमों का पालन कराने के साथ ही वाहन चालकों को सही दिशा में जाने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। वनवे व्यवस्था वाले मार्गों पर जगह-जगह संकेतक और बोर्ड लगाए गए हैं। इससे बाहर से आने वाले वाहन चालकों को भी यह पता चल जाएगा कि उन्हें किस दिशा में वाहन ले जाना है। यातायात पुलिस की ओर से लोगों से वनवे व्यवस्था का पालन करने की अपील की जा रही है।

0
बोले राहगीर

शहर में जाम की समस्या लंबे समय से परेशानी का कारण रही है। वनवे व्यवस्था के साथ यदि सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाए, तो यातायात व्यवस्था में और सुधार हो सकता है। फिलहाल वनवे व्यवस्था से लोगों को मिली राहत को शहर की यातायात व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। -चान्सी चौहान, बकुलहा।

0

पडरौना जिला मुख्यालय होने के साथ यूपी-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार है। इसकी वजह से यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोगों को आवागमन होता है। जाम की समस्या से बचने के लिए बहुत जरूरी होने पर बीच मार्केट में लोग जाते थे। शहर का प्रमुख मार्गों पर वनवे का निर्णय सराहनीय है। अब लोगों को जाम की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। -मैनुद्दीन अंसारी, जटहां बाजार

0

इन मार्गों को किया गया वनवे

पडरौना। शहर में नवीन यातायात व्यवस्था लागू करते हुए सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि कोतवाली रोड की तरफ से धर्मशाला रोड जाने वाले सभी चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा सवार चहाड़िया तिराहे की तरफ होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। नौका टोला रेलवे क्रॉसिंग की तरफ से आने वाले सभी चार पहिया वाहन एवं ई-रिक्शा, निकट सर्राफा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की गली होते हुए तिलक चौक की ओर जाएंगे। बाइक को छोड़कर अन्य कोई भी वाहन धर्मशाला रोड पर नहीं जाएगा।शहर के अंबे चौक/जटहां रोड की तरफ से आने वाले कोई भी चार पहिया वाहन एवं ई-रिक्शा पंजाब नेशनल बैंक/सर्राफा बाजार की तरफ नहीं जाएगा। ऐसे सभी वाहन धर्मशाला रोड अथवा नौका टोला रेलवे क्रॉसिंग रोड होकर ही अपने गंतव्य को जाएंगे। इन सभी वनवे प्वाइंट पर यातायात पुलिस तैनात कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चारपहिया वाहन चालकों एवं ई-रिक्शा चालक यातायात नियम का पालन करते हुए निर्धारित रूट डायवर्जन (एकल मार्ग) से आवागमन करेंगे। उन्होंने चेताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0

निगरानी करेंगे दो एसआई समेत दस पुलिस कर्मी
यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए यातायात पुलिस ने शहर में दो एसआई समेत दस पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि शहर में हुए रूट डायवर्जन की निगरानी के लिए सभी चेक प्वाइंट पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। धर्मशाला मोड़ पर एक एसआई, एक सिपाही व एक होमगार्ड की तैनाती की गई है। इसी तरह तिलक चौक पर एक एसआई, एक सिपाही व एक होमागर्ड, चहाड़िया तिराहे पर एक दीवान व गार्ड और पीएनबी चौक पर एक सिपाही व एक होमगार्ड की तैनात की गई है।


0

शहर के धर्मशाला रोड, मेन बाजार रोड, जटहां बाजार रोड और नौकाटोला रोड समेत चार मार्गों को वनवे कर दिया गया है। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। शहर में आने वाले लोग यातायात पुलिस की तरफ से बनाए गए नियमों का पालन करें, ताकि शहर को जाम मुक्त बनाने में पुलिस को मदद मिले। -राकेश प्रताप सिंह, सीओ, सदर/यातायात।

पडरौना शहर के धर्मशाला रोड जाने वाली सड़क पर पसरा सन्नाटा। संवाद

पडरौना शहर के धर्मशाला रोड जाने वाली सड़क पर पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed