फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CISCE: Archita was topper in class 10th and Amritanshu in class 12th.

सीआईएससीई : दसवीं में अर्चिता और 12वीं में अमृतांशु रहे टॉपर

Tue, 07 May 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 07 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
CISCE: Archita was topper in class 10th and Amritanshu in class 12th.
12वीं में 95.25 अंक हासिल करने पर अपूर्वा पांडेय को मिठाई ​खिलाकर बधाई देते परिजन।
पडरौना। सीआईएससीई की परीक्षा में सेंट थ्रेसस स्कूल पडरौना और संतपुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाटा के मेधावियों ने अपनी मेधा का परिचय दिया है। अर्चिता मिश्रा ने 99 फीसदी अंक पाकर दसवीं और अमृतांशु सिंह ने 98 फीसदी अंक पाकर 12वीं की परीक्षा में जिला टॉप किया है। इन दोनों विद्यालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत है।
विज्ञापन


शत-प्रतिशत परीक्षाफल से सेंट थ्रेसस स्कूल और संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाटा के विद्यार्थियों की खुुशी का ठिकाना नहीं रहा। संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 10वीं की छात्रा अर्चिता मिश्रा ने 99 प्रतिशत अंक लाकर जिला टाप किया है। 12 वीं में सेंट थ्रेसस स्कूल के अमृतांशु सिंह ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर परचम लहराया है। इसी तरह संतपुष्पा के कृष्णा सिंह ने 98.80 फीसदी अंक पाकर दसवीं की परीक्षा में दूसरे और 12वीं में सेंट थ्रेसस की अपूर्णा पांडेय ने 95.25 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इसी तरह दसवीं में सेंट थ्रेसस की अनन्या जायसवाल 98.40, नचिकेता श्रीवास्तव 98.20, अलीना जफर 97.40, सुधा वर्मा 97, सृष्टि राय 96.40, अर्पिता कुशवाहा 96.40 अंक हासिल कर मेधा का परिचय दिया है। 12वीं की परीक्षा में अनुषा 94.50, अपराजिता मल्ल 94.25, शगुन राघव 94.25, श्रेया राय, महक मिश्रा ने 93.25 अंक हासिल कर जिले की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी हाटा के प्राची शर्मा ने 96.40, अभिनव शर्मा ने 95.8, अंशिका सिंह ने 94.8, कार्तिकेय श्रीवास्तव ने 94, आलोक वर्मा ने 92.8, अनुष्का सिंह ने 92.2, मुहम्मद शाहिल ने 92.8 फीसदी अंक अर्जित किया है। 12वीं की परीक्षा में कुमारी रौनक शाक्य ने 93.5, अनिकेत सिंह ने 92, अनमोल त्रिपाठी ने 91.75, सौम्या वर्मा ने 90.75, खुशी उपाध्याय ने 90.25, आलोक कुमार गुप्ता ने 90, देवव्रत गुप्ता ने 88.50, अंश कुशवाहा ने 87.50, रोहन सिंह ने 87.50, आर्यन शर्मा ने 87.00, आयुषी सिंह ने 86.50 अंक हासिल कर स्कूल टॉप टेन में जगह बनाई। इन सभी होनहार छात्र छात्राओं को प्रिंसिपल सिस्टर आन मेरी ने बधाई दी है।

0
दसवीं के मेधावी
अर्चिता मिश्रा ने 99 प्रतिशत संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाटा।
कृष्णा सिंह 98.80 प्रतिशत, सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
अनन्या जायसवाल 98.40 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
नचिकेता श्रीवास्तव 98.20 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
अलीना जफर 97.40 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
सुधा वर्मा 97.00 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
सृष्टि राय 96.40 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
अर्पिता कुशवाहा 96.40 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
प्राची शर्मा ने 96.40 प्रतिशत संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाटा
सूर्यांश पांडेय 95.80 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
अभिनव शर्मा ने 95.80 प्रतिशत संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाटा
आरुष चौरसिया 95.40 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
उत्कर्ष मिश्रा 95.20 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
कृति जयसवाल 95 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
अंशिका सिंह ने 94.80 प्रतिशत संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाटा
कार्तिकेय श्रीवास्तव ने 94.2 प्रतिशत संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाटा
आलोक वर्मा ने 92.80 प्रतिशत संत पुष्पा सीनियर सेकेंड्री स्कूल हाटा


0

ये हैं 12वी के होनहार
अमृतांशु सिंह 98 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
अपूर्वा पांडेय 95.25 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
अनुषा 94.50 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
अपराजिता मल्ल 94.25 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
शगुन राघव 94.25 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना।
श्रेया राय 94 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना
कु0 रौनक शाक्य ने 93.50 प्रतिशत संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाटा।
महक मिश्रा 93.25 प्रतिशत सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना
अनिकेत सिंह 92 प्रतिशत संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाटा।
अनमोल त्रिपाठी 91.75 प्रतिशत संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाटा।
सौम्या वर्मा 90.75 प्रतिशत संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाटा।
खुशी उपाध्याय 90.25 प्रतिशत संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाटा।
आलोक कुमार गुप्ता ने 90 प्रतिशत संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed