फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   christmas celebrated in kushinagar

प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु का संदेश सुनाया

Wed, 25 Dec 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
christmas celebrated in kushinagar
क्रिसमस पर परसौनी कला स्थित चर्च में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : KUSHINAGAR
प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु का संदेश सुनाया
विज्ञापन

विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाया क्रिसमस
पडरौना। प्रभु यीशु के अनुयायियों ने क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंगलवार की रात में उनके जन्म पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं। विद्यालयों में झांकियां सजाई गईं और कैरोल गाया गया। बुधवार सुबह गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुईं। चर्च के पादरी ने प्रभु यीशु का संदेश पढ़कर सुनाया। लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।
पडरौना क्षेत्र के परसौनी कला में स्थित बेरुआ चर्च में सुबह करीब आठ बजे से ही ईसाई धर्म के अनुयायी व अन्य लोग पहुंचने लगे थे। सुबह 10 बजे चर्च में प्रार्थना सभा हुई, जिसमें प्रीस्ट अमूल्या मसीह ने चर्च में पवित्र बाइबिल के वचनों के अनुसार मानव को बचाने, उसे पापों से मुक्ति दिलाने और मानव धर्म से जुड़ी अन्य बातें बताईं। उसके बाद सभी ने मानव कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह की जीवनी पर आधारित नाटक, गीत और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में बच्चों और बड़ों को उपहार भेंटकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान पी फ्रेड्रिच, एस अली, रॉबर्ट लाल, सुरेंद्र पॉल, आरएस बसुमिता, आरके मसी, वी लाल, राम नौशाद, नीतेश, एस नर्स, स्टीफेन, जेम्स शेशेक, नेथॉनल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नगर के बचपन प्ले वे स्कूल में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। इसमें सांता क्लॉज ने विद्यालय के बच्चों को उपहार बांटे। इस दौरान प्रीति पांडेय, प्रियंका गुप्ता, नेहा श्रीवास्तव, सीबी पांडेय, मौसम अग्रवाल, जबा परवीन, दीपिका अग्रहरि, आशुतोष बंका आदि मौजूद रहे। सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना में भी क्रिसमस का त्योहार मनाया गया।
एक दूसरे की गलतियों को कर देना चाहिए माफ
मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रबंधक मिस आई थामस ने कहा कि परमात्मा मनुष्य की गलतियों को क्षमा करते हैं। वैसे ही मनुष्य को भी एक दूसरे की गलतियों को क्षमा करना चाहिए। प्रभु ईसा मसीह दीन हीन की सेवा करने कर मानव कल्याण की राह बताई थी। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए।
सुभान अली कहा कि क्रिसमस प्रेम का त्योहार है। यह परमात्मा के प्रदत्त उपहारों का प्रयोग कर मानव कल्याण की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने हमें सांसारिक कुरीतियों से विमुख होकर मुक्ति का मार्ग बताया था।
प्रीस्ट अमूल्या मसीह ने कहा कि परमपिता ने अपने पुत्र को एक मानव के रुप में इस संसार में प्रभु ईसा मसीह को धरती भेजा। परमपिता का यह दिव्य पुत्र माता मरियम और पिता जोसेफ के संरक्षण में बड़ा होकर संसार को प्रेम, शांति और जीवन का दान लोगों को देता रहा।

शारोन ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह पवित्र आत्मा के रुप में जन्म लिए। उन्होंने लोगों को सत्य का मार्ग बताकर मानव जाति का उद्धार किया। क्रिसमस का त्योहार एक दूसरे की गलतियों को क्षमा करने का त्योहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed