{"_id":"62570c1e23056832ee7f22b5","slug":"chori-of-2-75-lakh-kushinagar-news-gkp4332799198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर 2.75 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़कर 2.75 लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार का शीशा तोड़कर 2.75 लाख की चोरी
- नगर के पडरौना मार्ग पर हुई चोरी की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। पडरौना मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी के कार का शीशा तोड़कर चोरों ने दो लाख 75 हजार रुपये नकद चुरा लिया। व्यवसायी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के कनखोरिया गांव निवासी विनोद चौहान ने तहरीर में बताया है कि बीते मंगलवार को पिता नौमी, भाई पप्पू व मां लालमती देवी के साथ कसया नगर के सपहां मार्ग स्थित एसबीआई की शाखा में पहुंचे। बैंक में चेक से दो लाख 75 हजार रुपये निकाले। बैंक में केवाईसी भरने के चलते देर होने पर विनोद अकेले यह रकम कपड़े के थैले में रखकर कार से लेकर घर के लिए निकल गए। इस दौरान विनोद को पडरौना मार्ग स्थित एक व्यवसायी के वहां से 32 हजार रुपये लेने थे। अपनी कार सड़क के किनारे रोककर दुकान के अंदर चले गए। वापस लौटने पर कार के बायीं तरफ का शीशा टूटा हुआ था और कपड़े का थैला, जिसमें रकम थी, वह गायब था। आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुुटेज भी देखा जा रहा है। पूरे मामले की गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही पर्दाफाश कर देगी।