{"_id":"617d918af1cb303b673edb4e","slug":"chori-kushinagar-news-gkp4148538195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से स्पेयर पार्ट्स, घर के बाहर से बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से स्पेयर पार्ट्स, घर के बाहर से बाइक चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बा स्थित एक मोटर पार्ट्स की दुकान में चोरी हो गई। इसी तरह क्षेत्र के विशुनपुरा में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तमकुहीराज नगर पंचायत के समउर रोड पर स्थित मुन्ना शाही मोटर पार्ट्स की दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने उनकी दुकान का टिनशेड काटकर दुकान में घुसे और चार हजार रुपये नकद और डेढ़ लाख का स्पेयर पार्ट्स चुरा ले गए। इसी तरह क्षेत्र के विशुनपुरा गांव स्थित प्रेमचंद गोंड दरवाजे पर बाइक खड़ी कर घर में सोने चले गए। शनिवार सुबह उठे तो उनकी गाड़ी वहां नहीं थी। इन दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच पड़ताल की जा रही है।