{"_id":"6001da5d8ebc3e34462c6ab3","slug":"chori-kushinagar-news-gkp3809446131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दुकानों, डिस्पेंसरी और घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दुकानों, डिस्पेंसरी और घर में चोरी
विज्ञापन
आठ दुकानों, डिस्पेंसरी और घर में चोरी
अहिरौली बाजार, खड्डा, जटहां बाजार, पटहेरवा, तरयासुजान थाना क्षेत्रों में हुई वारदात
बरवारतनपुर गांव में पीछे के रास्ते घर में घुसे चोर बेटी की विदाई के लिए रखी रकम, जेवर के साथ ही घी, दही और अचार भी ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में चोरों ने बृहस्पतिवार रात आठ दुकानों, डिस्पेंसरी और घर को निशाना बनाया। यहां से चोर नकदी, जेवर, ड्राईफ्रूट के साथ ही घी, दही और अचार भी ले उड़े। वारदात अहिरौली बाजार, खड्डा, जटहां बाजार, पटहेरवा, तरयासुजान थाना क्षेत्रों में हुईं।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, बरवारतनपुर गांव में सुरेंद्र सिंह के घर बृहस्पतिवार रात चोरों ने उत्पात मचाया। पीड़ित के अनुसार, परिवार के लोग जिस कमरे में सोए थे, उसे चोरों ने बाहर से बंद कर वारदात की अंजाम दिया गया। शुक्रवार सुबह दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को आवाज दी गई। वे लोग आए तो बगल के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखा बाक्स व अटैची गायब थी। सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। खोजबीन करने पर गांव के पास एक खेत में टूटे बाक्स, अटैची मिली। पीड़ित सुरेंद्र सिंह के मुताबिक करीब तीन लाख के जेवर, 50 हजार रुपये नकद, कीमती कपड़े व बेटी की विदाई के लिए रखे सामानों के साथ घर में रखा घी, दही और अचार भी चोरी हो गया है। सूचना पर पहुंचे एसओ खड्डा आरके यादव व एसआई पीके सिंह ने मामले की छानबीन की। एसओ ने बताया कि केस दर्ज कर जल्दी ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के टीकर चौराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान में बृहस्पतिवार की रात नकब काटकर घुसे चोर पांच मोबाइल व सात हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदार शिवजी शर्मा को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर दी है। एसओ अहिरौली बाजार अनिल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस टीम मौके पर गई थी। छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपांती चौराहे पर बृहस्पतिवार रात एक किराना समेत चार दुकानों में चोरी हुई है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किराने के दुकानदार अनवर ने बताया है कि बृहस्पतिवार की शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दुकान में चोरी की सूचना दी। दुकान पर पहुंचे तो शटर ऊपर उठा हुआ था और दुकान का सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। चोरों ने दुकान से काजू और बादाम का गत्ता समेत अन्य खाद्य सामग्री चुरा ले गए। इसके अलावा चौराहे पर गुमटी में दुकान चलाने वाले वीरेंद्र जायसवाल, अनिल और महेंद्र गुप्ता की दुकानों में भी चोरी हुई है।
एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौके का निरीक्षण किया गया है। प्रथम दृष्टया चोरी का मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बे के आजाद चौक पर छोटे अंसारी व कुमार मिश्रा की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दोनों दुकानों का ताला तोड़कर नकदी चोरी हुआ है। छोटे का कहना है कि उनके गल्ले में पौने दो लाख रुपये थे जो चोरी हो गए है। वहीं डॉ. भुवनेश्वर मिश्रा की डिस्पेंसरी का भी ताला तोड़कर गल्ले में रखे नकदी चोरी हो गया है। दुकानदारों को सुबह इसकी जानकारी हुई। इन लोगों ने पुलिस चौकी पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
तमकुहीराज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। चोरियों के संबंध में जानकारी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। (संवाद)
62 पेटी अंग्रेजी शराब चोरी
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे में अंग्रेजी शराब की दुकान में बृहस्पतिवार की रात चोर ताला तोड़कर 62 पेटी शराब ले उड़े। कस्बे के सर्विस रोड पर एक ही मकान में अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे दोनों दुकानों के मुनीम दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे अगल-बगल के दुकानदारों ने अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर उठा होने की सूचना दी। मुनीम दुकान पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस और अनुज्ञापी को दी। पुलिस को दिए तहरीर में दुकान के मुनीम ने बताया है कि विभिन्न ब्रांडों की कुल 62 पेटी शराब चोरी हुई है। फाजिलनगर पुलिस चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।