फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chori in mobile shop

मोबाइल फोन की दुकान में चोरी

Mon, 18 Apr 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
chori in mobile shop
मोबाइल फोन की दुकान में चोरी
विज्ञापन

- कसया थाना क्षेत्र के बाड़ीपुल की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
साखोपार। थाना क्षेत्र कसया के बाड़ीपुल पर संचालित मोबाइल फोन की दुकान से नकदी समेत एक लाख रुपये का सामान चोरी हो गया है। दुकानदार ने थाने में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

बकनहां गांव के निवासी वेदप्रकाश गुप्ता की बाड़ीपुल पर मोबाइल फोन, रिपेयरिंग व वीडियोग्राफी की दुकान है। सोमवार को पुलिस को दी तहरीर देकर उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल की रात में दुकान का ताला तोड़कर पांच पुराने मोबाइल फोन, 10 नए मोबाइल फोन, मोबाइल संबंधी सामान व कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण समेत छह हजार नकदी की चोरी हो गई। कुल लगभग एक लाख के सामान की चोरी हुई है। दुकान मालिक ने चौराहे पर घूम रहे कुछ युवकों पर घटना को अंजाम देने का संदेह जताते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिया है। इस संबंध में एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed